बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपने गैंग के साथ हंसी का धमाका करने आ रहे हैं — हाउसफुल 5 के जरिए! और इस बार ये गैंग पहले से भी बड़ा और धमाकेदार है। फिल्म में होंगे 20 से ज्यादा किरदार, जिनमें से 11 किरदार बेहद अहम बताए जा रहे हैं।
पिछले 15 सालों से इस फ्रेंचाइज़ी ने हंसी के ठहाकों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया है, और अब गर्मी की छुट्टियों में एक बार फिर तैयार है लोगों को हँसाने के लिए।
असली जॉली कौन? सस्पेंस बना हुआ है
हाउसफुल 5 का ट्रेलर इशारा कर रहा है कि इस बार कहानी और भी उलझी हुई और मजेदार होगी। एक साथ इतने सारे किरदार — और हर किरदार की अपनी कहानी। अब तीन घंटे की इस फिल्म में किसको कितना स्क्रीन टाइम मिलेगा और कौन दर्शकों के दिल में जगह बना पाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
तरुण मनसुखानी की नई स्टाइल
इस बार डायरेक्शन की कमान संभाली है तरुण मनसुखानी ने, जो पहले दोस्ताना जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। अक्षय कुमार के साथ इस बार अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडीज़, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और चित्रांगदा सिंह जैसे दिग्गज भी मौजूद हैं।
हिट्स का इतिहास, क्या 5वीं बार भी होगा धमाका?
हाउसफुल की हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है:
हाउसफुल (2010) – भारत: ₹75.65 करोड़ | वर्ल्ड: ₹119 करोड़
हाउसफुल 2 (2012) – भारत: ₹112 करोड़ | वर्ल्ड: ₹188.4 करोड़
हाउसफुल 3 (2016) – भारत: ₹110.2 करोड़ | वर्ल्ड: ₹185.7 करोड़
हाउसफुल 4 (2019) – भारत: ₹210.3 करोड़ | वर्ल्ड: ₹296 करोड़
हर फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की, जिससे ये फ्रेंचाइज़ी सबसे सफल कॉमेडी ब्रांड बन चुकी है।
क्या हाउसफुल 5 अक्षय के लिए लाएगी “गुड न्यूज”?
हाल के सालों में अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नज़र आई हैं। ओ माय गॉड 2 को छोड़ दें, तो ज़्यादातर फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। हाउसफुल 5 उनके लिए एक बड़ा मौका है। क्योंकि केसरी 2 या हेराफेरी 3 अब तक कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं।
500 करोड़ क्लब में एंट्री?
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, हाउसफुल 5 से 500 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद की जा रही है। फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ बताया जा रहा है और यह दो वर्जन — 5A और 5B — में रिलीज हो रही है। दोनों वर्जन के लिए एडवांस बुकिंग जोरों पर है।
इस साल की तीसरी ब्लॉकबस्टर बनेगी?
इस साल अब तक केवल विकी कौशल की छावा और अजय देवगन की रेड 2 ने ही बड़ी हिट का टैग हासिल किया है। ऐसे में हाउसफुल 5 पर दबाव और उम्मीदें दोनों हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म केवल “हाउसफुल” का नाम लेकर नहीं, बल्कि थिएटर भी वाकई हाउसफुल करवा पाएगी या नहीं।
यह भी पढ़ें:
1 जून से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp! कहीं आपका फोन भी तो लिस्ट में नहीं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News