अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म सेल्फी के सॉन्ग ‘कुड़िए नी तेरी वाइब’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के साथ एक डांस वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. नोरा फतेही वीडियो में बॉडी हगिंग ग्रीन गाउन में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. नोरा फतेही के साथ अक्षय कुमार की वाइब अच्छे से सेट होती दिखाई दे रही है.
हाई हील्स में शानदार कैटवॉक करते हुए नोरा फतेही अक्षय कुमार के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनकी हॉटनेस को मैच कर पाना यकीनन काफी मुश्किल है. जिस तरह अक्षय कुमार उनके आगे पीछे लट्टू की तरह घूमते नजर आ रहे हैं वह वाकई में काफी शानदार है. अक्षय कुमार और नोरा फतेही की इस वीडियो को 21 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, और वीडियो को लाइक करते हुए फैंस ने इस वीडियो को वायरल कर दिया है.
नोरा फतेही के साथ अक्षय कुमार की शानदार वाइब फैंस को भी इस गाने पर झूमने पर मजबूर कर रही है. अक्षय कुमार इस गाने के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी का प्रमोशन हर जगह करते नजर आ रहे हैं. फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं. वीडियो को देखने के बाद अक्षय कुमार के चाहने वाले कमेंट बॉक्स में ट्विंकल खन्ना को याद कर रहे हैं. मजेदार कमेंट के साथ अक्षय कुमार के फैंस ने इस वीडियो को और भी ज्यादा इंटरस्टिंग बना दिया है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News