मुंबई (एजेंसी/वार्ता): भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना कमरिया रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘कमरिया’ उनके ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। इसके म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह, करण खन्ना के साथ नजर आ रही है। दोनों की केमेस्ट्री काफी जंच रही है। अक्षरा और करण इस गाने में दिल को छू लेने वाले स्टेप्स करते नजर आए हैं।
View this post on Instagram
अक्षरा ने अपने फैंस से ‘कमरिया’ गाने पर रिल्स बनाकर उन्हें टैग करने की अपील की है। गाना ‘कमरिया’ को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने में उनके साथ रौशन सिंह की भी आवाज है। गाने का लिरिक्स अजय बच्चन ने बनाया है। म्यूजिक रौशन सिंह का है। कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय (मनोज) हैं। डीओपी पंकज सोनी और अरमान सिंह हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: ‘अम्बा’ में फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभायेंगे विक्रांत सिंह राजपूत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News