बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट बेहद लंबी है। 33 साल से ज्यादा के फिल्मी करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं और अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीता है। अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अक्सर तगड़ी कमाई करती हैं, और वो अपने रोल्स के चयन में भी काफी समझदारी दिखाते हैं। हालांकि, इसी सिलसिले में उन्होंने कुछ बड़ी और सफल फिल्मों को भी ठुकरा दिया।
अजय देवगन ने छोड़ीं ये सुपरहिट फिल्में
आपको जानकर हैरानी होगी कि अजय देवगन ने ‘डर’, ‘करण अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। यही नहीं, साल 2013 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कृष 3’ का भी ऑफर उन्होंने ठुकरा दिया था। उन्हें इस फिल्म में मुख्य विलेन ‘काल’ की भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन अजय निगेटिव रोल निभाने के मूड में नहीं थे।
विवेक ओबेरॉय को मिला अजय का छोड़ा रोल
‘कृष 3’ में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, कंगना रनौत, शौर्य चौहान और आरिफ जकारिया भी अहम किरदारों में थे। अजय देवगन की ना के बाद विलेन का रोल विवेक ओबेरॉय को मिला और उन्होंने ‘काल’ के किरदार को दमदार तरीके से निभाया।
बॉक्स ऑफिस पर बंपर हिट रही ‘कृष 3’
राकेश रोशन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 94 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और भारत में 244 करोड़ रुपये की कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वर्ल्डवाइड इसका कुल कलेक्शन 374 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचा।
अब ‘सन ऑफ सरदार 2’ में दिखेंगे अजय
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में ‘रेड 2’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। अब वो अपनी हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होने जा रही है। अजय ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज डेट शेयर की थी, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
यह भी पढ़ें:
केला खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती है सेहत को भारी नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News