भारतीय वायु सेना 17 फरवरी को पोखरन फायरिंग रेंज में अभ्यास ‘वायु शक्ति 2024’ के दौरान अपनी युद्धक तथा प्रहार क्षमताओं को प्रदर्शित करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार के यह जानकारी दी।
वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल ए.पी. सिंह ने यहा संवाददाताओं को बताया कि लड़ाकू विमान राफेल और प्रचंड व अपाचे हेलीकॉप्टर वायुसेना के उन संसाधनों में शामिल हैं जो पहली बार अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।
पोखरन फायरिंग रेंज राजस्थान में भारत पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास दिन, शाम और रात के वक्त दो घंटे 15मिनट का होगा।
एयर मार्शल सिंह ने कहा, ”हम उन अभियानों को प्रदर्शित करने के लिए अभ्यास ‘वायु शक्ति’ आयोजित करने की योजना बना रहे हैं,जिन्हें भारतीय वायु सेना अंजाम दे सकती है…।”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News