बिग बॉस 19 में एआई कंटेस्टेंट काव्या मेहरा की एंट्री? शो में जुड़ने जा रहा है टेक्नोलॉजी का नया अध्याय

सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब एक बार फिर दर्शकों के लिए तैयार है। यह शो न केवल एंटरटेनमेंट का पावरहाउस है, बल्कि हर सीजन में नए ट्विस्ट और यूनीक कंटेस्टेंट्स के चलते खूब चर्चा में रहता है। इस बार भी शो में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो भारतीय टेलीविजन इतिहास में पहली बार होगा — AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनने जा रहा है।

कौन हैं काव्या मेहरा?
बिग बॉस 19 में शामिल होने वाली पहली कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में नाम सामने आया है काव्या मेहरा का। लेकिन खास बात यह है कि काव्या कोई इंसानी सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि भारत की पहली AI इंफ्लुएंसर मॉम हैं। उन्हें कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क द्वारा डिज़ाइन किया गया है। काव्या एक वर्चुअल पर्सनालिटी हैं जो सोशल मीडिया पर मदरहुड, फैमिली, खाना पकाना, मेकअप और फैशन जैसे विषयों पर कंटेंट शेयर करती हैं।

क्यों खास है ये AI एंट्री?
काव्या मेहरा को रियल मॉम्स के अनुभवों, इमोशन्स और ज़िंदगी के हिस्सों को समझकर डिज़ाइन किया गया है। वह न केवल एक डिजिटल आइकन हैं, बल्कि एक इमोशनल कनेक्ट भी बनाती हैं। माना जा रहा है कि AI कंटेस्टेंट को रियल लोगों के साथ इंटरैक्शन करते देखना दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव होगा।

बिग बॉस 19 में क्या होगा नया?
शो 5 महीने तक चलेगा, यानी लंबे समय तक दर्शकों का एंटरटेनमेंट पक्का।

मेकर्स ने इस बार AI टेक्नोलॉजी को शो में शामिल कर डिजिटल क्रांति की दिशा में कदम बढ़ाया है।

काव्या की एंट्री के बाद उम्मीद है कि अन्य AI या वर्चुअल कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हो सकती है।

हालांकि, काव्या मेहरा या किसी अन्य AI कंटेस्टेंट की एंट्री पर अभी मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, यह आइडिया प्री-प्रोडक्शन स्तर पर फाइनल हो चुका है।

यह भी पढ़ें:

11 साल लिव-इन, फिर भी नहीं की शादी: जया भट्टाचार्य की जिंदगी के अनकहे किस्से