मोहित सूरी के निर्देशन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज़ होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। महज़ 4 दिनों में फिल्म ने भारत में 106 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। युवा दर्शकों में इस रोमांटिक ड्रामा को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
थिएटर से ओटीटी तक
‘सैयारा’ की लोकप्रियता देखते हुए अब दर्शक बेसब्री से इसके OTT रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। हालांकि, अभी रिलीज़ डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म से जुड़े ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि इसे थिएटर में रिलीज़ हुए लगभग 6–8 हफ्तों बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इसका मतलब है कि दर्शकों को सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर की शुरुआत में यह फिल्म ओटीटी पर देखने को मिल सकती है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत
‘सैयारा’ ने पहले ही दिन 21 करोड़ की कमाई कर मोहित सूरी की पिछली सुपरहिट फिल्मों जैसे ‘आशिकी 2’ (6.10 करोड़) और ‘एक विलेन’ (16.70 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि फिल्म ने सिर्फ 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होकर भी हाउसफुल शो दर्ज किए, जो इस बात का सबूत है कि इसकी मांग कितनी जबरदस्त है।
अहान पांडे – नया सुपरस्टार?
अहान पांडे, जो कि इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, ने अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। यहां तक कि उनकी लोकप्रियता ने इस साल रिलीज़ हुई कई बड़े सितारों की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में भी ‘सैयारा’ की सफलता के सामने फीकी साबित हो रही हैं।
यह भी पढ़ें:
पीले दांतों से नहीं मिल रही मुस्कान में चमक? अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, बदबू भी होगी गायब
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News