नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि अग्निवीर योजना के माध्यम से सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है और सैनिकों का मनोबल गिरा रही है। श्री खड़गे ने कहा कि अग्निवीर योजना लाकर सरकार सेना में कटौती कर रही है और इससे अगले 10 वर्षों तक सेना में भर्ती नहीं होगी। सेना में सिपाही पद पर भर्ती नहीं होना सेना के मनोबल पर प्रहार है।
उन्होंने ट्वीट किया, “मोदी सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया -अग्निवीर को सेना के सिपाही को सलाम करना होगा। अगले 10 वर्षों के भीतर सेना में सिपाही के पद पर सीधी भर्ती नहीं होगी। केवल 4 वर्षों के लिए अग्निवीरों की भर्ती होगी। यह राष्ट्रीय सुरक्षा पर वार और हमारे सैनिकों के मनोबल पर प्रहार है।”
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े; समाज को जन्नत जैसा बनाने के लिये भाईचारे की जरूरत: हर्षवर्धन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News