नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को यहां बताया कि श्री गुप्ता के इस्तीफे को पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने स्वीकार कर लिया है और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
गत चार दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर हुए चुनाव में 15 साल से सत्तारूढ भाजपा 103 सीटों के साथ बहुमत से दूर रह गयी जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 135 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रही।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: बंगाल में साइकिल चलाने पर लगे प्रतिबंध को वापस लेने की मांग
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News