विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी को जेल भिजवाने को लेकर लाइमलाइट में हैं. इस बीच उनकी शर्लिन चोपड़ा से भी दोस्ती हो गई. दोनों के बीच गंदी कैट फाइट हुई थी. यहां तक कि शर्लिन ने राखी के खिलाफ पुलिस केस भी किया था.
15 फरवरी 2023 की रात राखी और शर्लिन चोपड़ा को पैपराजी ने साथ में स्पॉट किया. लड़ाई के बाद दोनों पहली बार साथ में दिखीं. इस दौरान राखी ने शर्लिन को अपना दर्द-ए-हाल बयां किया. राखी ने कहा, “प्यार करते-करते शादी कर ली और कुछ समझ नहीं आया. बर्बाद होती गई.” इस पर शर्लिन ने कहा, “हमारी मुलाकात 9 फरवरी को हुई थी. मैंने राखी से पूछा कि आपको अपने जीवन का राजकुमार मिला तो आप खुश क्यों नहीं हो? पता चला कि इनके जीवन का राजकुमार दुनिया का सबसे महान ठग निकला, जो लोगों को बेवकूफ बनाता है और उनके साथ फरेब करता है.”
शर्लिन ने आगे कहा, “जब राखी ने मुझे हाल ही में ये बताया कि मैसूर की कोई ईरानी लड़की उनके झांसे में आ गई और कैसे इनके पति ने उनका यौन उत्पीड़न किया. मेरे रोंगटे खड़े हो गए. मुझे लगा कि ये हो क्या रहा है. इस बंदे ने कितनी महिलाओं के साथ गलत किया है.”
बता दें कि, शर्लिन चोपड़ा ने जब साजिद और सलमान खान के खिलाफ मोर्चा खोला था, जब राखी भी उनके खिलाफ हो गई थीं. इसके चलते दोनों के बीच पहली जुबानी जंग हुई थी और फिर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस केस भी कर दिया था. शर्लिन ने राखी पर ये भी आरोप लगाया था कि उन्होंने पैपराजी के सामने उनकी एडल्ट वीडियो दिखाई है. इसके चलते राखी को हिरासत में भी लिया गया था.
यह भी पढे –
कपूर पूजा के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कामों में भी बहुत उपयोगी है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News