टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने जब से इस बात का ऐलान किया है कि उन्होंने ‘अनुपमा’ छोड़ दिया है तब से उनसे जुड़े कई सारे दावे किए जाने लगे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सुधांशु ने ‘अनुपमा’ छोड़ने के बाद उसके प्रोड्यूसर राजन शाही को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। वहीं कुछ में कहा जा रहा है कि सुधांशु ने रुपाली गांगुली की वजह से शो छोड़ा है। अब इन सारे दावों के बीच एक और दावा सामने आया है।
रिएलिटी शो का हिस्सा बनेंगे सुधांशु?
आईएएनएस को सूत्र ने बताया है कि सुधांशु पांडे ने एक रिएलिटी शो साइन किया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ये रिएलिटी शो और कोई नहीं, बल्कि ‘बिग बॉस 18’ है।
क्या बोले सुधांशु?
इससे पहले कि सुधांशु के ‘बिग बॉस 18’ में पार्टिसिपेट करने की अफवाह आग की तरह फैले सुधांशु सामने आए और उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा, “ये सच नहीं है। ये झूठ है कि मैं बिग बॉस में जा रहा हूं। ये बिल्कुल गलत है। पहले तो मैं उन एक्टर्स में से हूं ही नहीं जो बिग बॉस जैसा रिएलिटी शो के लिए बना है।”
मेकर्स ने सुधांशु को शो से निकलने के लिए कहा?
एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को ये भी बताया कि सुधांशु को कथित तौर पर उनके व्यवहार और आंतरिक राजनीति की वजह से शो से निकलने के लिए कहा गया था। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी तक सुधांशु ने आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News