इन दिनों मनोरंजन जगत से आए दिन नई-नई गुडन्यूज सुनने को मिल रही है. कोई सेलेब शादी के बंधन में बंध रहा है, तो कोई माता-पिता बनने वाले है. टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कई एक्ट्रेसेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई. दीपिका कक्कड़ से लेकर गौहर खान और नेहा मर्दा तक कई अभिनेत्रियां मां बनने जा रही हैं.
तमिल टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली नक्षत्र मां बनने वाली हैं. नक्षत्र को टीवी शो ‘यार्दी नी मोहिनी’ से पॉपुलैरिटी मिली. नक्षत्र ने विश्वा साम से जुलाई 2022 में शादी की थी. विश्वा टीवी इंडस्ट्री मे बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम करते हैं.
नक्षत्र ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. फोटो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने प्रिंटेड स्कर्ट पहनी है और एक फुल स्लीव्स का टॉप पहना है. बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गई तस्वीर में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है.
नक्षत्र ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘किधा पूसारी मगुडी’ से बतौर लीड एक्ट्रेस की थी. बाद में उन्होंने तमिल टीवी की दुनिया में कदम रखा. तमिल टीवी शो ‘यारडी नी मोहिनी’ में वेनिला के रूप में अपनी शुरुआत की.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News