मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति का दर्शन किया है। प्रीति जिंटा हाल ही में विदेश से मुंबई लौट आई हैं। इसी बीच प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वह सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं। इस वीडियो में प्रीति, गणपति के दर्शन करती हुई दिखाई दीं। इस दौरान प्रीति को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया।
प्रीति जिंटा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ’मुंबई में वापसी, वापस सिद्धिविनायक मंदिर में…वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद तरो-ताजा महसूस करना अद्भुत था।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ डांस करना चाहती है नोरा फतेही
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News