टीवी एक्टर करणवीर बोहरा इन दिनों शो हम रहे ना हम में निगेटिव रोल निभा रहे हैं. करणवीर ने हाल ही बताया कि जब उन्हें पता चला कि रणवीर सिंह को डॉन 3 में कास्ट किया गया है तो उन्होंने दीपिका पादुकोण को रोल के लिए मैसेज किया.
इंग्लिश डेली से बातचीत में उन्होंने कहा,’जब मुझे पता चला कि रणवीर सिंह को डॉन 3 में कास्ट किया गया है तो मैं उनके अपोजिट विलेन का रोल निभाने के लिए इच्छुक था. लेकिन मैं फरहान अख्तर और उनके प्रोडेक्शन हाउस में से किसी को नहीं जानता. तो मैंने फिर दीपिका पादुकोण को मैसेज किया. मैंने सोचा कि किस्मत आजमा लेते हैं. दीपिका और मैं एक-दूसरे को जानते हैं. हालांकि, हम ऐसे मिलते नहीं हैं. तो मैंने उन्हें मैसेज किया और फिल्म में अपने रोल के लिए इंटरेस्ट के बारे में बताया.’
तो फिर दीपिका ने कास्टिंग डायरेक्टर का नाम उन्हें बताया. करणवीर ने कहा,’दीपिका ने मुझे मैसेज किया कि मैं इसमें ऐसे मदद नहीं कर सकती. लेकिन बैनर के लिए जो पर्सन कास्टिंग कर रहे हैं मैं उनका नाम आपको बता देती हूं. किस्मत से मेरे पास कास्टिंग डायरेक्टर का नंबर था. तो मैंने उन्हें मैसेज किया कि मेरे लायक ऐसा कोई रोल हो तो मुझे बताइएगा. मैं उस रोल को करना चाहूंगा.’
बता दें कि करणवीर बोहरा ने 28 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. वो 41 साल के हो गए हैं. उन्होंने टीवी शो की कास्ट के साथ मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया और खूब मस्ती की.
करणवीर ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वो कैंडल सिगरेट की तरह जलाते नजर आए. इसके बाद वो केक काटते हैं. टीना दत्ता भी वीडियो में नजर आ रही हैं.
यह भी पढे –
धुंधला दिख रहा तो हो जाइए सावधान ! आंख ही नहीं इन बीमारियों का भी हो सकता है खतरा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News