‘उतरन’ फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता और ‘इमली’ की स्टार सुंबुल तौकीर खान के बीच ‘बिग बॉस 16’ में खूब लड़ाई देखने को मिली. कभी लव ट्रायंगल तो कभी एक-दूसरे पर तानों की बरसात, सुंबुल और टीना ने अपने कड़वाहट भरे बॉन्ड से खूब लाइमलाइट बटोरी. वे एक-दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते हैं. इस बीच सुंबुल ने टीना पर निशाना साधा है.
सुंबुल तौकीर खान ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह बतौर रिपोर्टर टीना दत्ता से क्या सवाल पूछना चाहेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन हर कोई हक्का-बक्का रह गया. सुंबुल ने रिपोर्टर बनकर बताया कि वह टीना से क्या पूछना चाहेंगी. सुंबुल ने कहा, “मैं टीना दत्ता से सवाल पूछना चाहूंगी कि आपको कितना मजा आया अपनी बेइज्जती करवाने में.”
‘बिग बॉस 16’ के शुरुआती एपिसोड में सुंबुल और टीना के बीच दोस्ती हो गई थी. उनका शालीन भनोट के साथ भी अच्छा बॉन्ड था. हालांकि, टीना शालीन और सुंबुल को बतौर कपल जोड़ रही थीं, साथ ही बार-बार कह रही थीं कि सुंबुल उन्हें पसंद करती हैं. ये बात इतनी खिंची कि सलमान ने सुंबुल के पिता को शो में बुलाया. फिर उन्होंने सुंबुल को टीना और शालीन से दूर रहने के लिए कहा. बाद में बात और बिगड़ गई, जब सुंबुल के पिता ने टीना के बारे में विवादित बयान दिया.
इसे शो में दिखाया गया, जिसके बाद टीना और सुंबुल के बीच छत्तीस का आकड़ा हो गया. टीना ने सुंबुल को शालीन के लिए ऑब्सेस्ड बताया. साथ ही कई बार उन्हें ताने भी मारे. दोनों के बीच बिग बॉस का घर जंग का अखाड़ा बन गया था. खैर, ‘बिग बॉस 16’ के बाद से टीना लाइमलाइट से दूर हैं.
यह भी पढे –
बच्चों को भी सता सकता है गठिया का रोग, जानिए इसके प्रकार और लक्षण
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News