आज के टाइम में हर तीसरा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है, यह एक चिंताजनक विषय है। लेकिन योग और मेडिटेशन का अभ्यास करने से स्थिरता और शांति मिलती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम का अनुसरण करने से भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय हैं। यहां कुछ आम तरीके हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं:
संतुलित आहार: –
कम नमक, कम चिंता और कम तेल वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। अपने आहार में फल, सब्जियां, अखरोट, दालें, अनाज, और दूध के उत्पादों को शामिल करें।
रोजाना व्यायाम: –
रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करें, जैसे कि चलना, जॉगिंग, स्विमिंग, योग आदि।
मोटापा कम करें: –
अतिरिक्त वजन से बचें और सही वजन में रहें। अतिरिक्त वजन हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण हो सकता है।
अल्कोहल और धूम्रपान से बचे :-
अधिक अल्कोहल और धूम्रपान का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।
मेडिटेशन का अभ्यासन:-
ध्यान, योग, और मेडिटेशन की अभ्यासन से स्ट्रेस को कम करें।
हाई ब्लड प्रेशर में किन चीज़ो का सेवन करना चाहिए:-
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को पूर्णरूप से खत्म नहीं किया जा सकता हैं, परन्तु कई खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनका सेवन करना से हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति नियंत्रण में रहती हैं और कई हद तक कम भी हो जाती हैं। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में इन चीज़ो का सेवन अवश्य करें जैसे की-
आंवला:-
आंवला आपके बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यदि आप सुबह खाली पेट आंवले का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।
नींबू:-
रोजाना एक गिलास गर्म पानी में लगभग आधा नींबू निचोड़ें और खाली पेट इसका सेवन करें। ऐसा करने से बल्ड प्रेशर तो कंट्रोल होता ही है साथ ही मोटापे से भी छुटकारा मिलता है।
त्रिफला:-
त्रिफला का इस्तेमाल हाई बल्ड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। त्रिफला के पानी को पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रण में आ जाती हैं।
खट्टे फल:-
ब्लड प्रेशर की समस्या जिन व्यक्तियों को होती हैं उन्हें खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए जैसे की –अंगूर, संतरे, नींबू आदि। ब्लड प्रेशर में खट्टे फलों को खाने से ब्लड प्रेशर क नियंत्रण में किया जा सकता हैं।
ग्रीन टी: –
ग्रीन टी के सेवन से हाइपरटेंशन होने का ख़तरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
नारियल पानी:-
नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। यदि आप इसका सेवन करते हैं तो यह आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
फैटी फिश:-
मछलियों में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी होता हैं जो की शरीर के लिए अत्यधिक लाभदायक होता हैं। सैल्मन, मैकेरल, एनकोवी और हेरिंग यह सब मछलियाँ ब्लड प्रेशर की समस्या वाले मरीज को खानी चाहिए।
पिस्ता:-
पिस्ता एक ड्राई फ्रूट्स होता हैं तथा यह ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए अत्यंत फायदेमंद होता हैं।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News