अगर आपके पोर्टफोलियो में अडानी ग्रुप की कंपनियों का स्टॉक है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज शानदार तेजी दिखा रहे हैं। दरअसल, स्टॉक रिसर्च फर्म वेंचुरा ने अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। आइए जानते हैं, आखिर क्यों इस स्टॉक में आज इतनी तेजी आई है…
क्यों भाग रहे हैं शेयर?
ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मौजूदा स्तर से यह स्टॉक 58 फीसदी की कमाई करा सकता है। इस रिपोर्ट के आने के बाद, आज अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वेंचुरा फर्म का मानना है कि स्टॉक 3801 रुपये तक पहुंच सकता है, यानी इस स्तर से 58 फीसदी की संभावित बढ़त है। हालांकि, फर्म ने अपने पुराने टारगेट से स्टॉक के लक्ष्य मूल्य में कटौती की है।
फर्म का कहना है कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट और अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा भेजी गई नोटिस के बाद अडानी के शेयरों में अस्थिरता देखी जा रही है। साथ ही, अडानी की ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना में भी लगभग एक साल की देरी हो सकती है, जिसके कारण स्टॉक के टारगेट प्राइस में कटौती की गई है। हालांकि, फर्म ने यह भी साफ किया है कि अडानी एंटरप्राइजेज के फाइनेंशियल और ऑपरेशनल फंडामेंटल्स मजबूत स्थिति में हैं।
नया टारगेट क्या है?
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने अडानी एंटरप्राइजेज के स्टॉक का टारगेट प्राइस 37 फीसदी घटाकर 3,801 रुपये का अनुमान जताया है। पहले इसे 5,999 रुपये का टारगेट दिया गया था। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, अगले 24 महीनों में इस स्टॉक में 57.8 प्रतिशत की संभावित बढ़त हो सकती है। इस रिपोर्ट के बाद अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 2,566 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
अडानी को जुटाने हैं 7 लाख करोड़ रुपये
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को अगले दस साल में सात लाख करोड़ रुपये तक जुटाने हैं। अडानी ग्रुप के एयरपोर्ट, डाटा सेंटर, कॉपर, ग्रीन हाइड्रोजन और उनके इको सिस्टम से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं हैं। दूसरी तिमाही में अडानी इंटरप्राइजेज ने भारतीय और विदेशी निवेशकों से कुल 4,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी बालों को मेंहदी से कलर करते समय करते है ये गलतियां
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News