खबरें जोरों पर हैं कि यूनिक फैशन से सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद जल्द ही बड़े रिएलिटी शोज में दिखाई देंगी. कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप सीजन 2’ और रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन में उर्फी का नाम सामने आ रहा था. फैंस उन्हें इन शोज में देखने के लिए बेकरार हैं, लेकिन लगता है कि अभी उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा.
ऐसा इसलिए क्योंकि उर्फी जावेद ‘लॉक अप सीजन 2’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा नहीं हैं. ये हम नहीं, खुद उर्फी ने कहा है. उर्फी का कहना है कि उन्हें इन शोज के लिए अप्रोच भी नहीं किया गया है, पार्ट बनना तो दूर की बात है. पैपराजी से बात करते हुए उर्फी ने इन शोज का हिस्सा बनने की खबरों को साफ खारिज कर दिया है.
उर्फी ने ‘लॉक अप’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़ी खबरों पर कहा, “मुझे अप्रोच तक नहीं किया गया है और लिख के ले लो, मैं ये शोज नहीं करने वाली.” इसके बाद एक्ट्रेस ने पैपराजी से मजाक में कहा, “मैं क्या करूं रिएलिटी शोज में जाकर. मेरे जाने के बाद तुम्हारा धंधा कौन चलाएगा.”
उर्फी जावेद कभी अपने फैशन को लेकर ट्रोल हुआ करती थीं, लेकिन आज वह बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं. हाल ही में, उन्होंने पहले भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ फोटोशूट कराया और उनके द्वारा डिजाइन की गई साड़ी में उर्फी कमाल की लग रही थीं. फिर एक्ट्रेस के डर्टी मैग्जीन के साथ लेटेस्ट फोटोशूट ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी. उर्फी के इन फोटोशूट्स की चर्चा दुनियाभर में हो रही है.
यह भी पढे –
जानिए,सुबह-सुबह चाय के साथ कभी न खाएं बिस्किट, शरीर को लग सकती हैं ये बीमारियां
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News