टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं. वह आए दिन अनोखे फैशन स्टेटमेंट से चर्चा में आ जाती हैं. अब एक्ट्रेस ने एक नए लुक में अपनी तस्वीर शेयर की है और खुद को प्रेग्नेंट बताया है.
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में वह एक अनोखे आउटफिट में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह मेरे पीरियड का पहला दिन था और मैं बहुत फूली हुई लग रही थी. मैं सेमी प्रेग्नेंट लग रही हूं.” उर्फी ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “खुद पर हार्ड मत हो गर्ल्स. फ्लैट पेट सिर्फ एक मिथ है.”
उर्फी जावेद के लुक की बात करें तो उन्होंने इस बार बिकिनी के साथ अजीबोगरीब चीज ऊपर से वियर की है. उर्फी ने व्हाइट कलर की बिकिनी पहन रखी है और ऊपर से पाइट लपेटा हुआ है. एक्ट्रेस ने कर्ली बालों को हाई पोनी टेल में बांध रखा है. उन्होंने अपने लुक को हाई हील्स से पूरा किया है.
फैशन इंडस्ट्री में नाम कमाने से पहले उर्फी जावेद ने कई सालों तक छोटे पर्दे पर भी काम किया. उन्होंने ‘मेरी दुर्गा’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बेपनाह’, ‘बड़े भैय्या की दुल्हनिया’, ‘चंद्र नंदिनी’, ‘जीजा मां’, ‘डायन’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आई थीं.
यह भी पढे –
सिर्फ कम पानी पीने से नहीं बल्कि इन कारणों से भी फटते हैं होंठ
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News