बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की जिंदगी में ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कभी शादी, तलाक तो कभी पुलिस केस, राखी आए दिन हेडलाइंस में छाई रहती हैं. मीडिया के सामने अक्सर उन्हें अपना दर्द बयां करते हुए देखा गया. हाल ही में, राखी ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाकर उनके खिलाफ पुलिस केस किया.
आदिल को जैसे ही पुलिस ने हिरासत में लिया, राखी सावंत ने मीडिया संग बातचीत में बेहोश हो गईं. मीडिया से घिरी राखी कहती नजर आईं कि आदिल ने बहुत सारी लड़कियों के साथ गलत किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए. बात करते-करते वह बेहोश होकर जमीन पर गिर जाती हैं. वहां मौजूद लोग उनके मुंह पर पानी की छींटे मारते हैं और उन्हें पानी भी पिलाते हैं.
इस दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह उनका फोन न छोड़ना था. लोगों का कहना है कि बेहोशी में राखी सावंत ने अपना मोबाइल नहीं छोड़ा. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “फोन फिर भी उनके हाथ में है.” एक ने कहा, “चक्कर आ गया लेकिन मैडम के हाथ से फोन नहीं छूटा.” एक ने कहा, “हाई वोल्टेज डे नहीं बल्कि हाई वोल्टेज ड्रामा.” एक यूजर ने कहा, “बेहोश होकर भी आईफोन नहीं छोड़ा.”
राखी सावंत ने बीते दिन आदिल खान पर मारपीट का आरोप लगाकर उनके खिलाफ पुलिस केस किया था, जिसके बाद आदिल को हिरासत में ले लिया गया. राखी ने फिर मीडिया संग बातचीत में पति पर मारपीट का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत से पहले आदिल उन्हें मारने के लिए घर पर आया था.
यह भी पढे –
अगर आप भी अपने घुटने के दर्द से परेशान हैं,तो अपनाये ये नुस्खे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News