‘प्यार का पहला अध्याय शिवशक्ति’ में भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री निक्की शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने शो के सीक्वेंस के लिए अपना दुल्हन मेकअप खुद किया है।
शो में अर्जुन बिजलानी (शिव) और निक्की शर्मा (शक्ति) हैं। हाल के एपिसोड में दर्शकों को शिव शक्ति की शादी की तैयारियों का हिस्सा बनने का मौका मिला। दूसरी ओर, कीर्तन (गौरव वाधवा) इस मिलन को तोड़ने पर तुला हुआ है। जहां शो का वेडिंग सीक्वेंस हाई-ऑक्टेन ड्रामा होने वाला है, वहीं निक्की के फ्लॉलेस ब्राइडल लुक ने सभी का ध्यान खींचा है।
वह अपने दुल्हन लुक के लिए इतनी उत्साहित हैं कि उन्होंने इस सीक्वेंस के लिए अपना मेकअप खुद किया है, जिसने सेट पर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
इस बारे में बात करते हुए निक्की ने कहा, “किसी शो के लिए दुल्हन के रूप में तैयार होना मेरे लिए कोई नया अनुभव नहीं है, लेकिन, इस लुक के लिए अपना खुद का मेकअप करना बहुत रिफ्रेशिंग रहा है।” हर कोई उनके मेकअप स्किल की तारीफ कर रहा है। 20 किलो भारी सुनहरे काम वाले वाइन रंग के लहंगे के साथ, उन्होंने कुंदन सेट, हाथों में चूड़ा पहना, जिसके लिए उन्हें ढेर सारी तारीफें मिली।
उन्होंने आगे कहा, ”सेट पर हर कोई वास्तव में इस बदलाव और मेरे मेकअप कौशल से आश्चर्यचकित था, मुझे मेरे सह-कलाकारों के साथ-साथ मेरे ऑन-सेट मेकअप आर्टिस्ट से भी बहुत सराहना मिली। लहंगा पहनने के बाद ज्वेलरी और मेकअप का पूरा लुक मुझे एक असली दुल्हन जैसा महसूस करा रहा था। मैं अपने प्रशंसकों और दर्शकों द्वारा आगामी ट्रैक देखने का इंतजार नहीं कर सकती।” यह शो जी टीवी पर प्रसारित होता है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News