टीवी के विवादित शो ‘अली बाबा: दास्तान -ए-काबुल’ में जल्द ही नई मरियम की एंट्री होने वाली हैं. शो की लीड हीरोइन तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद उनके रिप्लेसमेंट के लिए एक्ट्रेस मनुल चूडासमा को साइन किया गया है.
बता दें कि, पिछले साल 2022 में 24 दिसंबर को एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शो के सेट पर ही सुसाइड करके अपनी जान दे दी थी. इस मामले में शो के मेल एक्टर शीजान खान भी जेल में हैं. हालांकि, अली बाबा शो में शीजान खान के रोल के लिए टीवी एक्टर अभिषेक निगम आ चुके हैं, लेकिन अब मरियम के लिए मनुल चूडासमा का नाम फाइनल हुआ है.
मनुल चूडासमा ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है. ई-टाइम्स के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने शो मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा,”मुझे चुनने के लिए मैं किरदार और शो के लिए सच में बहुत आभारी हूं. शो का हिस्सा बनना एक शानदार एहसास है.” उन्होंने शो में मरियम का किरदार को निभाने पर बोला, “लीड रोल के तौर पर यह मेरा चौथा शो है, इसलिए कोई घबराहट नहीं है, इसके बजाय, मैं शो का हिस्सा बनने के लिए सच में बहुत एक्साइटेड हूं.
हालांकि, मनुल ने तुनिषा शर्मा को रिप्लेस करने की बात पर ‘रिप्लेस’ शब्द पर आपत्ति जताई. एक्ट्रेस ने कहा, ये रिप्लेस सही शब्द नहीं होगा. मैं तुनिशा की जगह नहीं ले रही हूं, लेकिन इसी करेक्टर पर एक नए नजरिये के साथ आ रही हूं. मैं कभी भी तुनिषा की जगह नहीं ले सकती.” उन्होंने शो में अद्भुत काम किया था और मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे किरदार को पसंद करेंगे और हम पर उसी प्यार की बौछार करेंगे जो उन्होंने पहले की थी.”
इससे पहले मनुल ‘बृज के गोपाल’और ‘तेनाली रामा’ जैसे सुपरहिट शो में नजर आ चुकी हैं. टीवी पर एक्ट्रेस को उनके लुक्स और एक्टिंग के जमकर पॉपुलैरिटी मिली थी.
यह भी पढे –
पपीता पेट के लिए ही नहीं स्किन के लिए भी बहुत काम की चीज है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News