करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु टिनसेल टाउन के फेवरेट कपल्स में से एक हैं, जो अपनी प्यार भरी केमिस्ट्री से कपल गोल्स देने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं. यूं तो करण और बिपाशा ने साल 2015 में डेटिंग की थी और 2016 में शादी कर ली थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करण ने साल 2007 में ही अनाउंस कर दिया था कि वह बिपाशा से शादी करना चाहते हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु संग शादी की बात कहते नजर आ रहे हैं. करण कहते दिख रहे हैं, “बिपाशा क्रेज! अगर बिपाशा जैसी लड़की मिल जाए तो लाइफ सेट हो जाए.” ये वीडियो एक्टर के शो ‘दिल मिल गए’ के एक सीन से है, जिसमें वह अपनी हीरोइन को जलाने के लिए ऐसा बोलते हैं.
सोशल मीडिया पर करण सिंह ग्रोवर का ये थ्रोबैक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को करण के को-स्टार अयाज खान की वाइफ जन्नत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और फिर बिपाशा ने भी अपनी इंस्टा पर इसे री-शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कई सारी हंसी की इमोजी भी बनाई.
श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से तलाक के बाद करण को तीसरी बार बिपाशा बसु में प्यार मिला था. बिपाशा से करण फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे. शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. एक साल की डेटिंग के बाद 2016 में उन्होंने धूमधाम से शादी रचा ली थी. अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं. उनकी लाडली का नाम देवी है.
यह भी पढे –
‘गुड़हल का फूल’ स्किन और बालों के लिए ही नहीं, हेल्थ के लिए भी है फायदेमंद,जानिए कैसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News