बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से कपूर परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही देर रात करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा करिश्मा के घर पहुंचे।
मधुमक्खी बनी मौत की वजह
पहले यह बताया गया कि संजय को दिल का दौरा पड़ा, लेकिन अब सामने आया है कि इस घटना की शुरुआत एक मधुमक्खी से हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लंदन के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अनजाने में एक मधुमक्खी निगल ली, जो उनके गले में फंस गई। इससे उन्हें तेज़ जलन और बेचैनी महसूस हुई और घबराहट के चलते हार्ट अटैक आया।
खेल के मैदान से अस्पताल तक, पर जान नहीं बची
संजय तुरंत घोड़े से नीचे गिर पड़े और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने सबसे पसंदीदा खेल पोलो में हिस्सा ले रहे थे। सोशल मीडिया पर वे अक्सर पोलो मैचों की तस्वीरें शेयर करते रहते थे।
मौत से कुछ घंटे पहले किया था आखिरी पोस्ट
संजय कपूर निधन से कुछ घंटे पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। उन्होंने अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा था –
“अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारवालों के साथ हैं। इस मुश्किल समय में उन्हें भगवान शक्ति दे।”
करोड़ों की संपत्ति और तीन बच्चों को पीछे छोड़ा
संजय कपूर अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपये) की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनसे एक बेटा है। वहीं करिश्मा कपूर से उन्हें दो बच्चे – समायरा और कियान हैं।
संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन 2016 में तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मानजनक रिश्ता बना रहा।
फिलहाल करिश्मा की ओर से उनके निधन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News