एक कुएं के बारे में मशहूर था कि उसमें एक सिक्का डालने से मन की
मुराद पूरी होती है। पति-पत्नी भी उस कुएं पर जा पहुंचे। सबसे पहले पति
ने एक सिक्का डाला और कुएं में झांककर कुछ बुदबुदाया।
फिर पत्नी सिक्का डालकर ज्यों ही झुकी, संतुलन बिगड़ने के कारण कुएं में
जा गिरी। पति शांत स्वर में बोला, ‘हे भगवान, ऐसी मान्यताओं पर मुझे
तो विश्वास ही नहीं था, पर अब करना पड़ रहा है।’😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
ज्योतिषी ने खूबसूरत रमा का हाथ देखकर कहा- तुम्हारी शादी एक ऐसे
युवक से होगी, जो सुंदर तो होगा ही साथ ही, पैसे वाला भी होगा।
यह सुनकर रमा खुश होकर बोली- अब यह भी बता दीजिए कि मैं अपने
वर्तमान पति से छुटकारा कैसे पा सकती हूं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
अब तो मुझे पक्का यकीन हो गया है कि आपको मुझसे पहले जैसी
मोहब्बत नहीं रही। रिया ने पति से शिकवा किया।
पति (रिया से)- ‘तुम्हें यह गलतफहमी कैसे हुई?’
रिया (पति से)- ‘गलतफहमी नहीं असलियत है। पहले जब आप खाना
खाने बैठते थे तो खुद कम खाते थे और मुझे ज्यादा खिलाते थे लेकिन
अब…..’
पति (रिया से)- ‘बात दरअसल यह है कि अब तुम पहले जैसा बे-स्वाद
खाना नहीं बनाती।’😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News