लॉस एंजिलिस (एजेंसी/वार्ता/शिन्हुआ): अमेरिका में इस मौसम में फ्लू से अब तक कम से कम 87 लाख लोग पीड़ित हुये हैं जिनमें 78,000 को अस्पताल में भर्ती किया गया और 4,500 की मौत हुई हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने दी है।
सीडीसी के मुताबिक मौसमी इन्फ्लूएंजा तेजी से फैल रहा है और पूरे देश में बढ़ता जा रहा है। छब्बीस नवंबर को समाप्त नवीनतम सप्ताह में अमेरिका में फ्लू से लगभग 20 हजार मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह में फ्लू से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई । सीडीसी के अनुसार देश में इस मौसम में इस फ्लू से कम से कम 14 बच्चों मौतें हुई है।
-एजेंसी/वार्ता/शिन्हुआ
यह भी पढ़े: उत्तर कोरिया में दो किशोरों की सरेआम गोली मारकर हत्या, लोगों में भय का माहौल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News