चुटकी भर काला नमक करेगा कमाल! पाचन सुधारे, इन बीमारियों में भी दे राहत

भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला काला नमक सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। अगर रोज़ सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत दिला सकता है।

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

काला नमक पेट में बनने वाली गैस को कम करता है और पाचन रसों को सक्रिय करता है। इससे खाना आसानी से पचता है और कब्ज, अपच व पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

गैस और एसिडिटी में फायदेमंद

जिन लोगों को अक्सर गैस, एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या रहती है, उनके लिए काला नमक रामबाण साबित हो सकता है। गुनगुने पानी में चुटकी भर काला नमक मिलाकर पीने से पेट को ठंडक मिलती है और एसिड का स्तर संतुलित रहता है।

वजन घटाने में सहायक

काला नमक शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे सूजन कम होती है और वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है। डाइट में सीमित मात्रा में काला नमक शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

लो ब्लड प्रेशर में उपयोगी

काला नमक सामान्य नमक की तुलना में सोडियम की मात्रा कम होती है। इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है, लेकिन फिर भी सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

उल्टी और मतली में राहत

यात्रा के दौरान होने वाली मतली या उल्टी की समस्या में काला नमक और नींबू का मिश्रण काफी असरदार माना जाता है। यह पेट को शांत करता है और बेचैनी कम करता है।


काला नमक सेवन का सही तरीका

  • गुनगुने पानी में चुटकी भर काला नमक मिलाकर पी सकते हैं
  • फल या सलाद पर छिड़क कर सेवन कर सकते हैं
  • छाछ में मिलाकर पीना भी लाभकारी होता है

सावधानियां

  • अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है
  • किडनी रोगी और हाई बीपी के मरीज डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें
  • रोज़ाना जरूरत से ज्यादा काला नमक लेने से बचें

काला नमक स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है। अगर इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से लिया जाए, तो यह पाचन से जुड़ी समस्याओं से लेकर कई बीमारियों में राहत दिला सकता है।