एक आदमी ने हाथ पर बैठी मक्खी को फूंक मारकर उड़ाने की बहुत कोशिश की,
पर वह उड़ी ही नहीं…
आदमी घबरा गया, मन में ख्याल आने लगे, इम्यूनिटी इतनी कम हो गई, कोरोना तो नहीं हो गया?
बगल में बैठे भाई साहब बोले, “अरे, पहले मास्क तो हटा ले…!!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
मोनू- मैं बचपन में इतना सुंदर था कि मैम कहती थीं…
गोलू- क्या कहती थीं…
मोनू- यही कि वहां से उठो…
और मेरे सामने आकर बैठो…!!!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
गणित की क्लास चल रही थी
टीचर ने पूछा- बताओं 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा?
पप्पू- जी सर….टन, टन, टन
टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई…
पत्नी (अपने पति से) – ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है…!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News