एक साहब नशे में चूर रात को तीन बजे घर पहुंचे। घर पहुंचते ही वे
देखते है कि उनकी पत्नी किसी दूसरे आदमी के साथ बैठी बातें कर रही है।
वे कुछ बोलते उससे पहले ही पत्नी उन पर बरस पड़ी। ‘कहां थे अब तक?
ये कोई घर आने का समय है? आवारागर्द कही के ।’
पति (पत्नी से)- ‘लेकिन तुम्हारे साथ ये आदमी कौन है?’
पत्नी (पति से)- ‘चुप रहो, टॉपिक बदलने की कोशिश मत करो।’😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
अपनी नवविवहिता पत्नी से पति ने पूछा- शादी से पहले कितने आदमियों
से तुम्हारी दोस्ती थी?
पत्नी की खामोशी देखकर पति ने फिर पूछा- क्या उत्तर नहीं दोगी।
मैं अभी गिन ही रही हूं- पत्नी ने जवाब दिया।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
आपके शो-केस में जो साड़ी टंगी है, क्या आप इसे मेरे लिए निकाल सकते
है? एक युवक ने दुकानदार से कहा।
दुकानदार- ‘क्यों नहीं, मैं अभी निकलवाकर आपके लिए पैक करवा देता
हूं।’
युवक – ‘जी, पैक करवाने के लिए नहीं, मैं तो वहां से निकलवाने के लिए
कह रहा था। दरअसल जब भी हम यहां से गुजरते है मेरी पत्नी उस साड़ी
को खरीदने की जिद करने लगती है।’😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News