एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर…. क्या?
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी।
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ।
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर।
अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक महिला एक सांड को घी चुपड़ी रोटी खिला रही थी,
वहां खड़े सज्जन को संसय हुआ कि कदाचित वो महिला,
सांड को गाय समझ रही है…
सज्जन व्यक्ति : बहन ये सांड है गाय नही,
आप इसे रोटियां खिला रही हैं, किंतु यह प्रतिदिन गांव में
तीन चार लोगों को सिंग मारकर हड्डियां तोड़ देता है…
महिला : भाई साहब मुझे पता है कि यह सांड है।
मेरे पति हड्डी के डॉक्टर हैं उनका
हॉस्पिटल इस सांड के कारण ही चल रहा है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
वेल्डिंग” और “वेडिंग” में क्या है फर्क है..?
दरअसल “वेल्डिंग” में पहले चिंगारी निकलती है और फिर हमेशा के लिए गठबंधन हो जाता है।
लेकिन “वेडिंग” में पहले गठबंधन होता है और जिंदगीभर चिंगारियां निकलती रहती हैं ।।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News