एक चम्मच अजवाइन से कंट्रोल करें यूरिक एसिड, जानें सेवन का सही समय और तरीका

आज की बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण यूरिक एसिड बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। जब शरीर में प्यूरिन नामक तत्व का टूटना अधिक हो जाता है, तो उससे यूरिक एसिड बनता है। इसका स्तर जब ज़्यादा बढ़ जाता है, तो यह जोड़ों में जमा होकर गठिया (गाउट), सूजन, जोड़ों में दर्द और मूत्र संबंधी परेशानियां पैदा कर सकता है।

ऐसे में घरेलू नुस्खों में अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो इस समस्या में राहत दिला सकता है। आपकी रसोई में मौजूद यह छोटा सा बीज, सेहत के लिए बहुत बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है।

क्यों फायदेमंद है अजवाइन?
अजवाइन में पाए जाने वाले औषधीय गुण जैसे कि एंटी-इंफ्लेमेटरी, डिटॉक्सिफाइंग और मूत्रवर्धक (diuretic) विशेषताएं, शरीर से टॉक्सिन और अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करती हैं। यह किडनी को भी हेल्दी रखता है और जोड़ों की सूजन में राहत देता है।

कैसे करें सेवन?
1. अजवाइन का पानी:
रात को एक गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन भिगो दें। सुबह इसे उबालें, छानकर गुनगुना पिएं। यह तरीका यूरिक एसिड को प्राकृतिक रूप से फ्लश करने में सहायक है।

2. कच्चा चबाएं:
सुबह खाली पेट आधा से एक चम्मच अजवाइन चबाकर गुनगुना पानी पी लें।

3. अजवाइन का काढ़ा:
1 चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच सौंफ और थोड़ी सी हल्दी को पानी में उबालकर पिएं। यह गठिया और यूरिक एसिड दोनों में असरदार है।

सेवन का सही समय:
सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले

15–20 दिन नियमित सेवन करने से फर्क दिखना शुरू होता है

जरूरी सावधानी:
अत्यधिक मात्रा में सेवन से गैस, मुंह सूखना या एसिडिटी हो सकती है

गर्भवती महिलाएं या गंभीर किडनी रोगी डॉक्टर से सलाह लेकर ही लें

यह भी पढ़ें:

करी पत्ता ही नहीं, इसका पानी भी है सेहत का खजाना – जानें कब और कैसे करें सेवन