अक्सर जब हम किसी से बात करते हैं, तो हमारी मुस्कान और सांस की खुशबू हमारी पहली छाप छोड़ती है। लेकिन दांतों का पीलापन और मुंह की बदबू (माउथ ओडर) इस आत्मविश्वास को कमजोर कर देती है। बाजार में मिलने वाले महंगे टूथपेस्ट और माउथवॉश भी कई बार असफल हो जाते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे न सिर्फ असरदार हैं, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित और किफायती भी हैं।
पीले दांतों को सफेद बनाने के असरदार घरेलू नुस्खे:
1. बेकिंग सोडा और नींबू:
बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनर है और नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो दांतों पर जमी पपड़ी को हटाता है।
कैसे करें इस्तेमाल:
1 चुटकी बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर पेस्ट बनाएं और सप्ताह में 2 बार ब्रश की तरह इस्तेमाल करें।
2. नारियल तेल से ऑयल पुलिंग:
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों और मसूड़ों को साफ रखते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल:
सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल को 5–10 मिनट मुंह में रखें और कुल्ला करें। इसके बाद सामान्य ब्रश करें।
3. सरसों का तेल, नमक और हल्दी:
ये तीनों मिलकर दांतों की गंदगी हटाते हैं और मुंह को दुर्गंध से मुक्त रखते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल:
1 चुटकी हल्दी, चुटकीभर नमक और कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाकर दांतों पर रगड़ें। फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करें।
मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए:
तुलसी के पत्ते या पुदीना चबाएं
दिन में 2 बार ब्रश करें और जीभ जरूर साफ करें
पानी अधिक मात्रा में पिएं और ड्राई माउथ से बचें
यह भी पढ़ें:
11 साल लिव-इन, फिर भी नहीं की शादी: जया भट्टाचार्य की जिंदगी के अनकहे किस्से
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News