अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी Skydweller Aero ने एक ऐसा अद्भुत सर्विलांस ड्रोन तैयार किया है जो बिना जमीन पर उतरे लगातार 90 दिनों तक उड़ान भर सकता है। यह हाईटेक ड्रोन पूरी तरह से सोलर एनर्जी से संचालित होता है और इसकी डिजाइन एवं परफॉर्मेंस भविष्य के एरियल सर्विलांस को पूरी तरह बदल सकती है।
आकार में Boeing 747 जितना, लेकिन बेहद हल्का
Skydweller द्वारा बनाए गए इस एयरक्राफ्ट की विंगस्पैन (पंखों की लंबाई) लगभग 236 फीट है, जो Boeing 747 के बराबर है। लेकिन खास बात यह है कि यह वजन में Boeing से करीब 160 गुना हल्का है। इसका निर्माण कार्बन-फाइबर से किया गया है, जिससे यह मजबूत होने के साथ-साथ हल्का भी बना है।
17,000 सोलर सेल्स से मिलती है ऊर्जा
इस ड्रोन में 17,000 सोलर सेल लगे हैं, जो 270 वर्ग मीटर (लगभग 2,900 वर्ग फीट) के क्षेत्रफल को कवर करते हैं। ये सोलर पैनल सूरज की रोशनी को ऊर्जा में बदलकर इस एयरक्राफ्ट को लगातार उड़ने में मदद करते हैं। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम 100 किलोवॉट तक बिजली जेनरेट करने में सक्षम है, जिससे यह ड्रोन बादलों या खराब मौसम में भी उड़ सकता है।
रात में उड़ाने के लिए 635 किग्रा बैटरी
रात के समय ड्रोन की उड़ान को सुनिश्चित करने के लिए इसमें 635 किलोग्राम की बैटरी दी गई है। दिन में यह ड्रोन 44,600 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है, जबकि रात को यह ऊंचाई घटाकर 4,900 फीट कर दी जाती है ताकि ऊर्जा की खपत कम हो।
स्मार्ट सॉफ्टवेयर से होगा नियंत्रण
Skydweller एयरक्राफ्ट को सोफिस्टिकेटेड Vehicle Management System (VMS) द्वारा कंट्रोल किया जाता है। यह ऑटोमैटिक सिस्टम गस्ट लोड एलिवेशन तकनीक से टर्बुलेंस और हवा के झोंकों को मैनेज करता है। यदि कोई ऑनबोर्ड तकनीकी खराबी आती है तो यह बैकअप सिस्टम से तुरंत फिक्स भी कर सकता है।
निगरानी के भविष्य की झलक
यह ड्रोन खासतौर पर लॉन्ग टर्म सर्विलांस, बॉर्डर पेट्रोलिंग, मिलिट्री ऑपरेशंस और डिजास्टर मैनेजमेंट में क्रांति ला सकता है। Skydweller का यह इनोवेशन भविष्य के टिकाऊ और कुशल एरियल सिस्टम्स की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
पीले दांतों से नहीं मिल रही मुस्कान में चमक? अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, बदबू भी होगी गायब
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News