भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो ज्यादातर लोगों को पसंद होती है – बच्चे हों या बड़े, सब इसे चाव से खाते हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए भिंडी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?
अगर आप भी नियमित रूप से भिंडी खाते हैं, तो इस जानकारी को ज़रूर पढ़ें।
भिंडी में छिपे पोषक तत्व
भिंडी में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं:
कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस, कैल्शियम और विटामिन K
ये सब मिलकर इसे एक पौष्टिक सब्जी बनाते हैं — मगर कुछ स्थितियों में इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं।
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए भिंडी?
1. हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग
भिंडी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हाई बीपी वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे ब्लड प्रेशर और अधिक बढ़ सकता है।
2. गठिया (Arthritis) के मरीज
भिंडी में मौजूद ऑक्सालेट सूजन और घुटनों के दर्द को बढ़ा सकता है।
इसलिए गठिया रोगियों को भिंडी से दूरी बनानी चाहिए।
3. किडनी स्टोन (पथरी) से पीड़ित लोग
भिंडी में पाए जाने वाले ऑक्सालेट्स किडनी में स्टोन बनने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं।
अगर आपको पथरी की शिकायत है तो भिंडी खाने से बचें।
4. डायबिटीज के रोगी
हालांकि भिंडी में फाइबर होता है जो पाचन में सहायक होता है, लेकिन डायबिटीज में अधिक मात्रा में इसका सेवन शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है।
इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं और ज्यादा तेल में तली हुई भिंडी से बचें।
5. कमजोर पाचन तंत्र वाले लोग
जिनका पाचन कमजोर होता है उन्हें भिंडी खाने से गैस, पेट फूलना या डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
6. ब्लड क्लॉटिंग या हार्ट प्रॉब्लम के मरीज
भिंडी में विटामिन K होता है, जो ब्लड क्लॉटिंग बढ़ाता है।
अगर आप ब्लड थिनर दवा (खून पतला करने की दवा) लेते हैं, तो भिंडी से दूरी बना लें।
7. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं
भिंडी में ज्यादा फाइबर होता है। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्या जैसे अपच, गैस, पेट फूलना हो तो भिंडी खाने से बचें।
यह भी पढ़ें:
तुलसी विरानी की घर वापसी: स्मृति ईरानी फिर से करेंगी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कमबैक
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News