डार्क सर्कल्स होंगे छू मंतर – बस अपनाएं ये किचन टिप्स

आजकल हर दूसरी महिला अपनी त्वचा खासकर आंखों के नीचे के काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स से परेशान है।
महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और क्रीम्स पर हजारों खर्च करने के बाद भी परिणाम अस्थायी ही रहते हैं।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि डार्क सर्कल्स को दूर करने का इलाज आपके किचन में ही छिपा है?

आइए जानते हैं घरेलू नुस्खे, जिनसे डार्क सर्कल्स जड़ से खत्म हो सकते हैं – वो भी बिना साइड इफेक्ट और बिना खर्च!

1. आलू का जादू
कच्चे आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो आंखों के नीचे की काली त्वचा को हल्का करने में मदद करते हैं।

एक कच्चा आलू छीलें और कद्दूकस करें।

उसका रस निकालें और कॉटन पैड या रुई से आंखों के नीचे लगाएं।

10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

रोज इस्तेमाल करने पर 1 महीने में असर दिखने लगेगा।

2. ठंडा खीरा = ठंडी आंखें
खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सिलिका आंखों के नीचे की थकावट और सूजन कम करने में कारगर हैं।

खीरे को पतले स्लाइस में काटकर कुछ देर फ्रिज में रखें।

फिर इन स्लाइस को आंखों पर 10-15 मिनट रखें।

ये आंखों को देगा ठंडक, राहत और फ्रेश लुक।

3. टी बैग्स का कमाल
चाय के टी बैग्स में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं और सूजन घटाते हैं।

यूज किए गए ग्रीन या ब्लैक टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करें।

फिर आंखों पर रखें 10-15 मिनट के लिए।

डार्क सर्कल्स और थकावट – दोनों से मिलेगा छुटकारा।

4. गुलाब जल से पाएँ गुलाबी नज़रिया
गुलाब जल न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेट करता है, बल्कि उसकी रंगत भी निखारता है।

रुई को गुलाब जल में भिगोएं और आंखों पर रखें।

10-15 मिनट तक रखें और फिर धो लें।

नियमित उपयोग से मिलेगा फ्रेश और ब्राइट लुक।

5. बादाम तेल – विटामिन E का खजाना
बादाम तेल में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण देते हैं और उसे हेल्दी बनाते हैं।

रात को सोने से पहले कुछ बूंदें लें।

हल्के हाथों से आंखों के नीचे मालिश करें और रातभर लगा रहने दें।

सुबह ठंडे पानी से धो लें।

6. नारियल तेल – गहराई से पोषण
नारियल तेल स्किन को मोइस्चराइज करता है और डार्क एरिया को हेल्दी बनाता है।

सोने से पहले कुछ बूंदें नारियल तेल की लें।

आंखों के चारों ओर हल्के से मालिश करें।

रातभर लगा रहने दें और सुबह ठंडे पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें:

पेट में मरोड़ खाना खाने के बाद? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां