कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है। यह न केवल हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, बल्कि दिल, मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम को भी सही ढंग से काम करने में मदद करता है।
जब भी कैल्शियम की बात होती है, तो सबसे पहले दिमाग में दूध (Milk) आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के अलावा भी कई ऐसे फूड्स हैं जो उससे भी ज्यादा कैल्शियम देते हैं?
आइए जानते हैं दूध से ज्यादा कैल्शियम देने वाले कुछ बेहतरीन विकल्प:
सोया मिल्क (Soy Milk)
कैल्शियम – लगभग 300 mg प्रति कप
सोया मिल्क प्लांट-बेस्ड डाइट फॉलो करने वालों के लिए एक शानदार ऑप्शन है।
यह दूध के मुकाबले प्रोटीन, विटामिन D और कैल्शियम से भरपूर होता है।
लैक्टोज इनटॉलरेंट लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प।
फॉर्टिफाइड संतरे का जूस (Orange Juice)
कैल्शियम – लगभग 347 mg प्रति कप
अगर आप दूध नहीं पीते, तो फॉर्टिफाइड ऑरेंज जूस आपके कैल्शियम की ज़रूरतें पूरी कर सकता है।
यह न केवल कैल्शियम से भरपूर होता है, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है।
ओट्स मिल्क (Oats Milk)
कैल्शियम – लगभग 350 mg प्रति कप
ओट्स का दूध एक नई हेल्दी चॉइस बन चुका है।
यह फाइबर, कैल्शियम और विटामिन D का अच्छा स्रोत है।
बाजार में उपलब्ध वेरायटीज़ में फोर्टिफाइड कैल्शियम कार्बोनेट होता है।
बादाम का दूध (Almond Milk)
कैल्शियम – लगभग 448 mg प्रति कप
बादाम का दूध कैल्शियम से भरपूर होता है और घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।
यह हल्का होता है और वजन घटाने वालों के लिए भी उपयुक्त है।
योगर्ट (Curd/Yogurt)
कैल्शियम – लगभग 489 mg प्रति कप
दूध के मुकाबले योगर्ट में अधिक कैल्शियम पाया जाता है।
साथ ही यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो गट हेल्थ के लिए बेहतरीन हैं।
आप इसमें फल डालकर इसे हेल्दी और स्वादिष्ट बना सकते हैं।
बादाम (Almonds)
कैल्शियम – लगभग 385 mg प्रति कप (साबुत बादाम)
बादाम कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम, विटामिन E, और हेल्दी फैट्स से भी भरपूर हैं।
डेली डाइट में एक मुट्ठी बादाम जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें:
खेल-खेल में हो सकता है गंभीर नुकसान – लिगामेंट टियर से रहें सावधान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News