बड़े-बुजुर्ग हमेशा देसी घी खाने की सलाह देते आए हैं। जानिए क्यों देसी घी आपकी सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। देसी घी में हेल्दी फैट्स होते हैं, इसलिए इसे सीमित मात्रा में लेने से आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
देसी घी के फायदे
देसी घी से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और साथ ही आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। रोजाना एक चम्मच देसी घी खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से आराम मिलता है। इसके अलावा, देसी घी लिवर की सेहत को भी मजबूत करता है और आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होता है। देसी घी का सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ाता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है।
देसी घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व
देसी घी में विटामिन A, विटामिन K और विटामिन E भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है। हार्ट की सेहत बनाए रखने के लिए भी एक चम्मच देसी घी रोजाना खाना फायदेमंद होता है।
कितना लें देसी घी?
प्रतिदिन एक चम्मच देसी घी का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा मात्रा में घी लेने से नुकसान भी हो सकता है। देसी घी न केवल आपकी सेहत बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन आपकी त्वचा को निखारता है और बालों को मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़ें:
माधवी भाभी की रियल लाइफ ‘सोनू’ बनी इंटरनेट सेंसेशन, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News