टहलना यानी वॉक करना हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है, यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉक करने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है? आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में कई लोग एंग्जायटी और तनाव के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में केवल 10 मिनट की वॉक आपके मानसिक तनाव को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। आइए जानते हैं, एंग्जायटी में वॉक करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
वॉकिंग और मानसिक स्वास्थ्य का संबंध
कई शोधों से पता चला है कि अगर आप तेज़ चाल से सिर्फ 10 मिनट चलते हैं, तो आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो आपका मूड पॉजिटिव बनाते हैं। इससे तनाव और अवसाद धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। वॉकिंग से मांसपेशियों और दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।
कहाँ और कब करें वॉक?
जरूरी नहीं कि वॉक के लिए आप बाहर ही जाएं। आप घर के अंदर सीढ़ियों पर चढ़-उतर सकते हैं या छत पर भी टहल सकते हैं। लेकिन बाहर खुली हवा में वॉक करने से दिमाग को शांति मिलती है और मानसिक तनाव कम होता है। वॉक करने का कोई फिक्स टाइम नहीं है, जब भी मौका मिले, बाहर टहलें।
एंग्जायटी में वॉक करने के फायदे
तनाव कम होता है: वॉकिंग से दिमाग को शांति मिलती है और स्ट्रेस धीरे-धीरे कम होता है।
ओवरथिंकिंग घटती है: जब भी आप बहुत ज़्यादा सोचने लगें, तुरंत बाहर टहलने निकल जाएं। इससे मन हल्का होता है।
नींद बेहतर आती है: एंग्जायटी के कारण नींद खराब हो जाती है। वॉकिंग से शरीर थका रहता है और आपको गहरी नींद आती है।
यह भी पढ़ें: