आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग दिनभर मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर टिके रहते हैं। नतीजा – आंखों में जलन, थकान, धुंधलापन और कई बार तो सामने अंधेरा छा जाना जैसी परेशानियाँ आम हो गई हैं। लेकिन घबराइए नहीं, आपकी आंखों की रोशनी लौटाने में योग आपकी मदद कर सकता है।
यहां कुछ आसान और असरदार नेत्र योग अभ्यास दिए गए हैं जो नियमित रूप से करने पर आंखों की थकान कम करते हैं, दृष्टि सुधारते हैं और आंखों की सेहत को बनाए रखते हैं।
👇 आंखों की सेहत के लिए करें ये आसान योग अभ्यास:
🔸 हथेली से आंखों को ढंकना (पामिंग)
अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें जब तक वे गर्म न हो जाएं। फिर इन्हें हल्के से अपनी बंद आंखों पर रखें। गहरी सांस लें और कुछ देर के लिए रिलैक्स करें। इससे आंखों की थकान दूर होती है।
🔸 तेज़-तेज़ पलकें झपकाना (ब्लिंकिंग)
लगातार 20–30 बार पलकें झपकाएं। कुछ सेकंड का ब्रेक लें और फिर दोहराएं। इससे आंखों का ड्रायनेस कम होता है और मसल्स रिलैक्स होती हैं।
🔸 आंखों को गोलाई में घुमाना
पहले आंखों को क्लॉकवाइज़ और फिर एंटी-क्लॉकवाइज़ दिशा में घुमाएं। इसके बाद ऊपर-नीचे देखें। हर दिशा में 5–10 बार दोहराएं। यह अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
🔸 भस्त्रिका प्राणायाम
सुखासन में बैठकर तेज़ गति से गहरी सांस लें और छोड़ें। यह प्राणायाम आंखों सहित पूरे चेहरे की ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाता है, जिससे आंखें तरोताज़ा रहती हैं।
🔸 फोकस एक्सरसाइज़ (नज़रों को केंद्रित करना)
एक पेंसिल या अंगुली को नाक के पास लाकर आंखों से उस पर फोकस करें। धीरे-धीरे उसे दूर ले जाएं और फिर पास लाएं। यह फोकस और नजरों की स्पष्टता को सुधारने में मदद करता है।
🔸 डॉट एक्सरसाइज़ (बिंदु पर ध्यान केंद्रित करना)
दीवार पर एक बिंदु बनाएं और कुछ सेकंड तक बिना पलक झपकाए उसे देखें। यह आंखों की एकाग्रता और स्थिरता को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें:
मिथुन-सुष्मिता की फिल्म ‘चिंगारी’ से जुड़ा विवाद, जो आज भी चर्चा में है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News