एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका, एक ऐसा घरेलू उपाय है जो वजन घटाने, पाचन सुधारने, और स्किन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे अंग्रेजी में अक्सर ACV कहा जाता है।
हालांकि इसके फायदों की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि ये सभी को सूट करे। तो चलिए जानते हैं कि सेब का सिरका किसे पीना चाहिए, किसे नहीं और इसे पीने का सही समय क्या है?
सेब का सिरका क्या है और कैसे बनता है?
एप्पल साइडर विनेगर, सेब को कुचलकर, उसमें खमीर और बैक्टीरिया मिलाकर तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया से एसिटिक एसिड बनता है, जो इसे खट्टा स्वाद और तीखी गंध देता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
वजन घटाने में कैसे करता है मदद?
सेब का सिरका भूख को कम करता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं।
यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग को बढ़ावा देता है।
इसका नियमित और सीमित सेवन वजन घटाने में सहायक हो सकता है।
किन लोगों को इसका सेवन करना चाहिए?
जिन्हें वजन घटाना है।
पीसीओएस, हाई कोलेस्ट्रॉल, या किडनी स्टोन की समस्या है।
उन लोगों को जो पाचन में सुधार लाना चाहते हैं।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन?
जिन्हें गैस, एसिडिटी या अल्सर की शिकायत है।
गठिया के मरीज।
गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली माताएं — बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल न लें।
नोट: सेब का सिरका अगर लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में लिया जाए, तो शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकती है। इसलिए सेवन से पहले हमेशा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
सेब के सिरके का सही समय क्या है?
सबसे अच्छा समय है सुबह खाली पेट।
अगर आपको एसिडिटी की शिकायत है, तो इसे दोपहर के खाने से पहले लें।
शुरुआत में इसे पानी में मिलाकर ही लें और सीधा न पिएं।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News