लटकती हुई तोंद न केवल आपकी पर्सनालिटी को बिगाड़ती है बल्कि कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। शरीर पर जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर सही तरीका अपनाया जाए, तो वजन घटाना भी मुमकिन है।
अगर आप एक्सरसाइज के साथ एक नेचुरल ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो फैट बर्निंग प्रोसेस तेजी से काम करने लगेगा। हम बात कर रहे हैं सौंफ के पानी की, जो ना केवल वजन घटाने में मदद करता है बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बूस्ट करता है।
वजन घटाने में कैसे मदद करता है सौंफ का पानी?
सौंफ में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे फैट जल्दी बर्न होने लगता है।
रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से बैली फैट तेजी से कम हो सकता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में जमी चर्बी धीरे-धीरे गलने लगती है और पेट भी अंदर जाने लगता है।
कैसे बनाएं सौंफ का पानी?
सामग्री:
2 कप पानी
1/2 चम्मच सौंफ
स्वाद के लिए नींबू (वैकल्पिक)
विधि:
पानी को एक पैन में गर्म करें।
जब पानी उबलने लगे तो उसमें सौंफ डालें।
पानी को तब तक उबालें जब तक वो आधा न रह जाए।
अब इसे छानकर एक कप में निकालें और चाहें तो नींबू का रस मिलाएं।
इसे रोज़ सुबह खाली पेट पीएं।
बढ़ता वजन बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह
अगर आपने समय रहते अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू नहीं पाया तो आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर, स्ट्रोक, स्लीप एपनिया और यहां तक कि हार्ट अटैक का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में सौंफ जैसा घरेलू उपाय आपकी सेहत के लिए कारगर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News