सेहतमंद रहना है तो गट हेल्थ यानी पेट की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ वाली जिंदगी और अनहेल्दी खानपान के कारण कब्ज एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आपका पेट रोज़ ठीक से साफ नहीं होता है, तो यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी खराब कर सकता है।
लेकिन चिंता की बात नहीं — आपकी रसोई में मौजूद कुछ देसी नुस्खे इस परेशानी को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
🍇 मुनक्के: कब्ज का सीधा इलाज
मुनक्के यानी सूखे अंगूर, कब्ज से राहत दिलाने में रामबाण हैं।
कैसे करें इस्तेमाल:
रात को 8-10 मुनक्के पानी में भिगो दें
सुबह इनके बीज निकालें और दूध में उबालकर पिएं
इस देसी उपाय से कुछ ही दिनों में पेट साफ होने लगेगा।
🥤 बेल का शरबत: गट हेल्थ का देसी टॉनिक
बेल को आयुर्वेद में डाइजेशन बूस्टर माना गया है। इसका गूदा पेट को ठंडक देता है और कब्ज दूर करता है।
कैसे करें सेवन:
आधा कप बेल के गूदे में एक चम्मच गुड़ मिलाकर खाएं
या
बेल का शरबत बनाकर रोज़ सुबह खाली पेट पिएं
🌿 जीरा-अजवाइन का पाउडर: पेट की सफाई में असरदार
जीरा और अजवाइन के डाइजेस्टिव गुण कब्ज को छूमंतर कर सकते हैं।
बनाने की विधि:
बराबर मात्रा में जीरा और अजवाइन को हल्की आंच पर भूनें
दोनों को पीसकर उसमें स्वादानुसार काला नमक मिलाएं
रोज़ रात को खाने के बाद आधी चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें
✅ फायदा ही फायदा!
पेट की गैस और भारीपन दूर होगा
गट हेल्थ बेहतर होगी
पाचन तंत्र मजबूत बनेगा
रोज़ाना पेट साफ रहेगा, जिससे त्वचा और मूड भी हेल्दी रहेंगे
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News