बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में लगातार तेज़ बारिश हो रही है। सितंबर में हो रही ये बारिश इस बात का संकेत है कि इस बार ठंड भी ज़ोरों की पड़ेगी।
इस मौसम में एक बार भीग जाने पर सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में खराश जैसी समस्याएं होना आम बात है।
लेकिन चिंता की बात नहीं – ऐसे में एक कप गर्म देसी काढ़ा सर्दी को छू भी नहीं देगा।
🌿 कैसे बनाएं इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा?
सामग्री:
6-7 तुलसी के पत्ते
½ चम्मच काली मिर्च
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ या कूटा हुआ)
2 कप पानी
1 चम्मच गुड़ (स्वादानुसार)
बनाने की विधि:
सबसे पहले तुलसी, अदरक और काली मिर्च को हल्का कूट लें।
अब एक पैन में पानी गर्म करें और ये सारी चीजें डाल दें।
पानी को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक वो आधा न रह जाए।
गैस बंद करने के बाद इसमें गुड़ मिलाएं।
छानकर गर्मागर्म पिएं।
☕ काढ़ा पीने के फायदे
1. सर्दी-जुकाम से राहत
तुलसी, अदरक और काली मिर्च में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्व बंद नाक, खांसी और गले के दर्द को कम करते हैं।
2. इम्युनिटी को करे स्ट्रॉन्ग
तुलसी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और असेंशियल ऑयल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
3. शरीर को दे गर्माहट
बारिश या ठंड में ठिठुरन से राहत पाने के लिए यह काढ़ा बेहतरीन है। यह शरीर को भीतर से गर्म रखता है।
4. जोड़ों और मसल्स के दर्द में राहत
ठंड से अकड़न, पीठ या घुटनों में दर्द हो तो यह काढ़ा सुघड़ आयुर्वेदिक उपाय है।
5. पाचन तंत्र बनाए दुरुस्त
अदरक और तुलसी मिलकर गैस, अपच और सूजन जैसी पेट की समस्याओं को दूर करते हैं।
6. तनाव और ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
तुलसी के पत्तों का सेवन माइंड को शांत करता है और बीपी को भी नियंत्रित करता है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News