कुछ लोगों की नजर कम उम्र में ही कमजोर होने लगती है और चीजें धुंधली दिखने लगती हैं। तब उन्हें नंबर वाले चश्मे की जरूरत पड़ती है। क्या आप जानते हैं कि आंखों की रोशनी कमजोर होने का कारण कौन सा विटामिन है? हमारे शरीर में कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जिनकी कमी से आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि कौन सा विटामिन है जो आंखों की रोशनी को प्रभावित करता है और उसकी कमी को कैसे पूरा करें।
विटामिन ए की कमी से कमजोर होती है आंखों की रौशनी
आंखों की रोशनी कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण विटामिन ए की कमी होती है। विटामिन ए न सिर्फ आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है, बल्कि यह हमारी त्वचा, हड्डियों और शरीर की कोशिकाओं को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन ए की कमी से न केवल आंखों की रौशनी प्रभावित होती है, बल्कि रतौंधी जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है।
विटामिन ए की कमी के लक्षण
त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है
बार-बार गले में खराश या इंफेक्शन
रतौंधी या कम रोशनी में देखने में कठिनाई
घाव ठीक होने में ज्यादा समय लगना
महिलाओं को गर्भ धारण करने में दिक्कत
कमजोर हड्डियां
अगर आपको ये लक्षण महसूस हों तो शरीर में विटामिन ए की कमी की जांच जरूर करवाएं।
विटामिन ए की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं?
विटामिन ए की कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग शामिल करें। इसके अलावा गाजर, पपीता, अंडा, दही, सोयाबीन और अन्य पौष्टिक आहार भी विटामिन ए का अच्छा स्रोत हैं। ये खाद्य पदार्थ आपकी आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News