आयुर्वेद में नीम को औषधियों का राजा कहा गया है। स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे इतने जबरदस्त हैं कि आप रोज़ाना इसे खाने की आदत डाल लेंगे। दादी-नानी के जमाने से नीम का इस्तेमाल कई बीमारियों से राहत पाने के लिए किया जाता रहा है। आइए जानते हैं कि नीम के पत्ते आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकते हैं।
💪 थकान और कमजोरी का रामबाण इलाज
अगर आपको बार-बार थकान, कमजोरी या भारीपन महसूस होता है तो हर सुबह खाली पेट 4–5 नीम के पत्ते चबाना शुरू करें। इससे आपकी गट हेल्थ (पाचन तंत्र) सुधरेगी और शरीर में हल्कापन महसूस होगा।
🛡️ इम्यूनिटी को करे मजबूत
नीम के पत्तों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मदद करते हैं। जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उन्हें नीम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
🔍 आंखों और स्किन के लिए फायदेमंद
नीम का सेवन शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है। इसका असर आपकी आंखों, त्वचा और बालों की सेहत पर भी दिखाई देने लगता है। नीम से स्किन चमकदार बनती है और मुंहासों जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
🧪 नीम के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व:
प्रोटीन
कैल्शियम
विटामिन C
फाइबर
फॉस्फोरस और पोटैशियम
एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण
इन्हीं गुणों की वजह से नीम को आयुर्वेदिक चिकित्सा में विशेष स्थान प्राप्त है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News