अगर आप भी सोचते हैं कि करी पत्ता सिर्फ खाने में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए होता है, तो अब इस सोच को बदल दीजिए। ये छोटा सा पत्ता आपकी सेहत के लिए एक नेचुरल औषधि की तरह काम कर सकता है। खासकर अगर आप इसे पानी के रूप में सेवन करें तो इसके गजब के फायदे मिलते हैं।
🍵 कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी?
सामग्री:
1 गिलास पानी
10-15 ताज़े करी पत्ते
विधि:
एक पैन में पानी डालें और उसमें करी पत्ते डाल दें।
पानी को 5-7 मिनट तक उबालें।
थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे छान लें।
इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे ज़्यादा फायदेमंद होता है।
💪 करी पत्ते का पानी पीने के जबरदस्त फायदे
✅ वज़न घटाने में सहायक
करी पत्ता फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं तो इसे रोज़ाना पिएं।
✅ इम्यूनिटी करेगा स्ट्रॉन्ग
करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
✅ गट हेल्थ को सुधारे
कब्ज, गैस, और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए करी पत्ते का पानी बहुत असरदार है।
✅ दिल और लिवर की रखे हिफ़ाज़त
ये ड्रिंक कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है और लिवर को डिटॉक्स करता है।
🌿 करी पत्ते में क्या-क्या होता है?
करी पत्ते में भरपूर मात्रा में होते हैं:
आयरन
कैल्शियम
विटामिन A, B, C और E
एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण
इसलिए आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए वरदान कहा गया है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News