सर्दियों में बाजार में सबसे ज़्यादा दिखने वाली सब्ज़ी है गाजर। इसे सलाद, हलवा, सूप, सब्जी और जूस के रूप में बड़े चाव से खाया जाता है। इसका स्वाद ही नहीं, सेहत पर असर भी कमाल का होता है। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन, फाइबर, विटामिन A, C, K, पोटैशियम, आयरन, और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
गाजर की तासीर कैसी होती है?
गाजर की तासीर न पूरी तरह से ठंडी होती है और न पूरी तरह गर्म। यह दोनों प्रकृति की होती है। हल्की मीठी गाजर ठंडी तासीर वाली होती है, जबकि हल्की कड़वी गाजर गर्म तासीर की होती है। यह कफ नाशक होती है और शरीर को संतुलित रखती है।
गाजर के कमाल के फायदे – हर समस्या का समाधान
1. कैंसर से बचाव में मददगार
गाजर में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीनॉयड शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और कोलन कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
2. आंखों की रौशनी बढ़ाए
गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन, विटामिन A की कमी को पूरा करता है, जिससे आंखों की रोशनी बनी रहती है और फोटोरिसेप्टर्स को नुकसान नहीं होता।
3. डायबिटीज में लाभदायक
टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड्स इंसुलिन और ग्लूकोज को संतुलित करने में मदद करते हैं।
4. पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त
गाजर में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन प्रक्रिया को सुधारता है। यह कब्ज से राहत देता है और आंतों की गति को नियंत्रित करता है।
5. इम्यूनिटी को करे मजबूत
गाजर में मौजूद विटामिन C और इसके एंटीसेप्टिक गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है।
6. त्वचा को बनाए निखरी और मुलायम
गाजर के एंटीसेप्टिक गुण त्वचा को सॉफ्ट और हेल्दी बनाते हैं। इसका तेल शुष्क त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है और गाजर का रस पेट की सफाई में भी सहायक है।
यह भी पढ़ें:
हेल्दी वेट लॉस का राज़: ओट्स से घटाएं वजन, वो भी बिना भूखे रहे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News