अंजीर के फायदे और नुकसान: जानें कब और कितना खाना है सही

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंजीर सेहत के लिए एक अद्भुत वरदान साबित हो सकता है। सही मात्रा और सही तरीके से अंजीर का सेवन करने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। इस ड्राई फ्रूट में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, सोडियम, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

अंजीर कितनी खाएं?
बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ के लिए रोजाना 2 से 4 अंजीर खाना उचित रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अंजीर को पानी में भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व बेहतर ढंग से शरीर में जाते हैं। आप रोज सुबह खाली पेट भीगी हुई दो अंजीर खाएं और एक महीने के भीतर सेहत में सकारात्मक बदलाव महसूस करें।

सेहत के लिए अंजीर के फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाता है: अंजीर के पोषक तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

हड्डियों को मजबूत करता है: इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

पाचन सुधारता है: पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, गैस आदि में राहत देता है।

तनाव कम करता है: अंजीर में ऐसे तत्व होते हैं जो मानसिक तनाव को कम करने में मददगार होते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद: नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

अंजीर ज्यादा खाने के नुकसान
हालांकि अंजीर सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। ज्यादा अंजीर खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए खतरा है। साथ ही अधिक अंजीर खाने से मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा, अंजीर का ज्यादा सेवन दांतों की सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना अंजीर का सेवन न करें।

यह भी पढ़ें:

AC Servicing के बाद भी अगर AC ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है तो ये हो सकते हैं कारण