मजेदार जोक्स: तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत

जीजा- तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हो?
साली- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है
जीजा- जैसे हमें तो मजदूरों को ठेके पर दिया था…..😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

********************************************************************

साली (जीजा से)- ऑफर और लोफर में क्या अंतर होता है
जीजा- अगर तुम मुझे I Love You बोलो तो ऑफर
अगर मैं तुम्हें I Love You बोलूं तो लोफर…..😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

********************************************************************

पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो?
पति- 72 फीसदी मेरी जान
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो?
पति- पगली, लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना…😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

********************************************************************

एक आदमी जो तैरना नहीं जानता था, गलती से गहरी झील में गिर गया
डूबते-डूबते उसके हाथ में एक मछली आ गई
उसने पूरी ताकत से मछली को पानी से बाहर फेंका और बोला
जा, कम से कम तू तो अपनी जान बचा ले….😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

********************************************************************

एक सत्संग के दौरान- संत प्रवचन करते हुए जो इस जन्म में नर है
वो अगले जन्म में भी नर ही होगा और जो इस जन्म में नारी है
वो अगले जन्म में भी नारी होगी, इतने में एक माताजी उठ कर जाने लगीं
संत- कहां जा रही हो ऐसे उठ कर?
माताजी- जब अगले जन्म में भी रोटियां ही बनानी है तो सत्संग सुन कर क्या फायदा….😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

********************************************************************

एक बच्चा पड़ोसी के घर जाकर बोला-
पिताजी ने थोड़ी देर के लिए आपका छाता मंगवाया है
पड़ोसी- हां-हां, क्यों नहीं, और कुछ कह रहे थे तुम्हारे पिताजी?
बच्चा- हां, वो कह रहे थे कि अगर वह कमबख्त
न दे तो शर्मा अंकल के यहां से ले आना…….😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को पिता से