भोजपुरी सिनेमा के दो सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंडिंग रहते हैं। इन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पिलर माना जाता है और इनका स्टारडम किसी भी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। खासकर यूपी, बिहार और झारखंड में इनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। ये दोनों एक-दूसरे को अपना कॉम्पटीटर मानते हैं, इसलिए जब कोई एक गाना रिलीज करता है, तो दूसरा भी अपना गाना रिलीज करता है।
पवन सिंह का गाना ‘घघरी’ हाल ही में रिलीज हुआ और यूट्यूब पर यह ट्रेंडिंग में है। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने भी अपने नए गाने ‘किरिया बाटे बलम’ के साथ दर्शकों के सामने आए हैं, जो 22 अप्रैल को रिलीज हुआ।
पवन सिंह का नया गाना रिलीज
पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘घघरी’ 21 अप्रैल को रिलीज हुआ था। रिलीज होते ही यह गाना ट्रेंड करने लगा। टी-सीरीज ने इस गाने का पोस्टर भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, “ट्रेंडिंग की लिस्ट में टॉप- अब बस सुनो और झूमो।”
इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि यह गाना पवन सिंह और श्वेता शर्मा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 82 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
खेसारी लाल का नया गाना रिलीज
खेसारी लाल का नया गाना ‘किरिया बाटे बलम’ का टीजर जीएमजे भोजपुरी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, और इसके बाद एक दिन पहले इस गाने का पूरा वीडियो रिलीज किया गया। हालांकि, पवन सिंह के गाने के मुकाबले इसे उतने व्यूज नहीं मिल रहे हैं।
यह गाना जीएमजी (ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह एक एल्बम सॉन्ग है, जिसे खेसारी लाल यादव ने गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक वीआर वर्मा ने तैयार किया है।
कौन किस पर भारी?
अगर पवन सिंह और खेसारी लाल के इन दो गानों की तुलना करें तो पवन सिंह का गाना ‘घघरी’ खेसारी के गाने ‘किरिया बाटे बलम’ से काफी आगे निकल चुका है, खासकर व्यूज के मामले में।
यह भी पढ़ें:
ईद पर टूटा शाहरुख खान का दिल, केकेआर की हार से सुहाना भी हुईं मायूस
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News